नीमच सिटी पहुंची वन विभाग की टीम,कबरबिज्जू की ली जानकारी
29 Feb 2024
Local News
नीमच। शहर के जूना बाजार कालिदास मार्ग पर पिछले कुछ दिनों से एक जंगली जानवर की गतिविधियों की जानकारी सामने आ रही है। रह वासियों से प्राप्त जानकारी के अनुसार उक्त जानवर आम बोलचाल की भाषा में कबर बिज्जू कहलाता है। वैसे तो यह शांत स्वभाव का प्राणी है किंतु समय आने पर हिंसक हो जाता है क्योंकि यह विशुद्ध रूप से मांसाहारी प्राणी है। आज सुबह वन विभाग के डिप्टी रेंजर रमेश प्रजापति वनरक्षक अब्दुल सलाम उनकी टीम नीमच सिटी पहुंची। क्षेत्र के नागरिकों से बातचीत की और उक्त प्राणी के बारे में संपूर्ण जानकारी ली। कुछ समय पूर्व भी उक्त प्राणी को पिंजरे में कैद कर लिया गया था उसके बाद इस प्राणी के बच्चे अब बड़े हो गए हैं जो की उधम मचा रहे हैं। नीमच सिटी प्राचीन बस्ती है यहां पर जूना बाजार में कई खंडहर मकान खाली पड़े हुए हैं जिनका वर्षों से उपयोग नहीं हुआ है इस कारण इस प्राणी ने उन मकानों को अपना बसेरा बना लिया है। ये कबरबिज्जू नामक प्राणी रात के अंधेरे में अपने शिकार पर निकलता है और दिन भर इन खंडहरों में अपना समय व्यतीत करता है। अभी कुछ दिनों से जूना बाजार कालिदास मार्ग में इस प्राणी की हलचल बढ़ गई है और इनकी संख्या भी बढ़ चुकी है। आज वन विभाग की टीम ने मोहल्ले वालों की सूचना पर पूरे क्षेत्र का भ्रमण किया अब चिन्हित स्थानों पर पिंजरे लगाए जाएंगे और उनकी उपस्थिति पर जाल द्वारा उनको पकड़ कर दुर दराज जंगल में छोड़ा जाएगा। वन विभाग ने आम नीमच सिटी के जूना बाजार कालिदास मार्ग क्षेत्र में आम जनता से अपील की है कि कहीं भी उक्त जानवर कहीं भी दिखाई दे तत्काल वन विभाग को सूचित करें।