नयागांव पुलिस ने की कार्यवाई,जुआ खेलते 4 जुआरी धराए, 2 लाख 62 हजार रुपए जप्त
29 Feb 2024
Local News
नीमच। जावद थाने की नयागांव पुलिस ने मंगलवार रात नीमच-निम्बाहेड़ा रोड फोरलेन पर नयागांव रेलवे फाटक के पास घोड़ी दाने से जुआ खेलते चार युवकों को गिरफ्तार किया, चार युवक राजस्थान के निंबाहेड़ा के रहने वाले हैं। जबकि एक युवक मनासा का बताया जा रहा हैं। जो पुलिस को देख फरार हो गया। पुलिस ने मौके से 2 लाख 62 हजार रुपये जप्त कर पाँचों जुआरियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है। पुलिस मौके से समीर पिता अब्दुल मजीद उम्र 26 वर्ष,इरफान पिता इदु खां मेव उम्र 38 वर्ष,समी उर्फ सलीम पिता नन्नू खां उम्र 30 वर्ष व फिरोज पिता अब्दुल सलीम 49 वर्ष सभी निवासी निम्बाहेड़ा को गिरफ्तार किया, जबकि मौके से शकील पिता कयामुद्दीन निवासी मनासा फरार हो गया।