मनासा नगर परिषद कांग्रेस नेता की दीवार को तोड़ेगी, और नाले पर सीढ़ी निर्माण करने वाले को देगी नोटिस
28 Feb 2024
Local News
मनासा। नगर परिषद कार्यालय के पास सरकारी जमीन पर अवैध रूप से बरसों पुराना रास्ता बंद कर दीवार निर्माण करने और सरकारी नाले पर सीढ़ी निर्माण करने को लेकर नगर परिषद हरकत में आई और सरकारी जमीन पर कब्जे की नियत से निर्माण करने वालों के खिलाफ एक्शन मुड़ में अब नजर आए । कार्रवाई करने का दावा किया है। परिषद के जवाबदारों ने कहा की कांग्रेस नेता द्वारा निर्माण की गई दीवार को तोड़ने की कार्रवाई की जाएगी। वही नाले पर सीढ़ी निर्माण करने वाले भूमाफिया को नोटिस देगे । और दस्तावेज प्रस्तुत करने के निर्देश देगे। इस कार्रवाई को लेकर कांग्रेस नेता सहित नगर भूमाफिया में हड़कंप मच गया। नीमच सहित जिले में सरकारी जमीनों को नियम विरुद्ध खुर्द बुर्द करने की साजिश भूमाफिया द्वारा रची जा रही है। वही मनासा नगर परिषद अध्यक्ष श्रीमती डा.सीमा अजय तिवारी द्वारा सरकारी जमीन नगर हित में बचाकर परिषद की आय बढ़ाने का काम पूरी ईमानदारी से किया जा रहा है। परिषद ने आरएलबी चोराह की बरसो से खाली पड़ी जमीन को भूमाफिया से बचाते हुए उसे 38 लाख जमा कराकर राजस्व विभाग से अपने कब्जे में लेकर शापिंग कामलपेक्स बनाने का खाका तैयार कर लिया है। वही सरकारी अस्पताल के पीछे नजूल की जमीन पर भाजपा नेता उज्ज्वल पटवा द्वारा एक दुकान की अनुमति लेकर 9 दिलाने निर्माण करने को लेकर भी परिषद ने कार्रवाई करते हुए नामांतरण परिषद की बैठक में निरस्त कर दिया है। वही दूसरी और परिषद के पास ही सरकारी जमीन पर अवैध कब्जे को लेकर परिषद ने नीमच विधानसभा के कांग्रेस नेता द्वारा किए गए निर्माण को जमीदोज करने की ठान ली है। नगर परिषद उपयंत्री रविश कादरी ने बताया की मामला संज्ञान में आने के बाद में परिषद ने कांग्रेस नेता के निर्माण को रुकवा दिया। और नाले पर सीढ़ी निर्माण करने वाले को नोटिस दिया है। वही कांग्रेस नेता द्वारा किए निर्माण को जमीदोज किया जाएगा। वही सीएमओ रितेश पाटीदार ने बताया की मामला संज्ञान में आते ही दीवार निर्माण करने वाले का काम बंद करवा दिया। वही सीढ़ी निर्माण करने वाले को नोटिस देगे।