आगामी त्योहारों को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित की गई
25 Feb 2024
Local News
रतनगढ़। आगामी त्यौहार सदभावना से मनाने के लिए पुलिस चौकी जाट पर चौकी प्रभारी एस. आई. मंगल सिंह राठौर नें शांति समिति की बैठक ली. जिसमे जाट के गणमान्य नागरिक मौजूद थे. बैठक मे आगामी त्योहार जैसे शब् ए बारात, होली रंगपंचमी, आदि आपसी भाई चारे से मनाने पर चर्चा हुई, कल मुस्लिम समाज रातभर मस्जिदों मे जाग कर विशेष नमाज अदा करेंगे और इसके साथ ही कब्रिस्तान पर जा कर दुआ करेंगे चौकी प्रभारी नें बताया की त्यौहार को लेकर सुरक्षा के प्रबंध किये गए है पुलिस बल किसी अप्रिय घटना ना हो उसके लिए तैनात रहेगा इसके साथ ही अपील की गई की कोई भी व्यक्ति सोशल मिडिया या किसी अन्य प्रकार से किसी समाजया धर्म के कोई टिप्पणी या पोस्ट ना डाले जिसके कारण आपसी सौहार्द बिगड़े ऐसा करने वालों के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्यवाही की जाएगी पुलिस की सोशल मिडिया पर भी निगरानी रहेगी इसलिये सब आपसी भाई चारे से त्यौहार मनाए और किसी की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचे ऐसा कोई काम नहीं करें. सबनें अपनी सहमति जताई और कहा की गांव मे हर त्यौहार शांति पूर्वक मनाया जाता है और इस बार भी ऐसा ही होगा । इस मोके पर जाट पुलिस चौकी स्टॉफ भी मौजूद रहा ।