जावद नगर से 3 किलोमीटर दूर स्थित प्रसिद्ध श्री कुंडलगढ़ बालाजी मंदिर प्रांगण मैं विगत 6 माह से शिव परिवार के आकर्षक एवं भव्य मंदिर निर्माण का कार्य चल रहा है साथ ही बालाजी का एवं शिव परिवार के मंदिर को एक करते हुए दोनों का सभा मंडप एक किया गया है नवनिर्मित शिव मंदिर के साथ लगभग 1500 स्क्वायर फीट का नया सभा मंडप का निर्माण कार्य लगभग पूर्ण हो चुका है। उक्त जानकारी देते हुए कुंडलगढ़ बालाजी विकास समिति के अध्यक्ष श्री नरसिंह लाल सोनी ने बताया कि कुंडलगढ़ बालाजी मंदिर परिसर में लगभग 1500 पौधे लगाए गए थे वह सभी अच्छे चल रहे हैं खरगोन जिले के ग्राम बकावा से आकर्षक शिवलिंग एवं शिव परिवार सहित नंदी समिति के सदस्यों के साथ जाकर लाए हैं मंदिर का निर्माण कार्य लगभग पूरा हो चुका है फर्श पर बहुत ही सुंदर ग्रेनाइट लग चुका है शिखर का निर्माण हो गया है अब कलर का कार्य प्रारंभ हो रहा है। इस पूरे निर्माण कार्य में लगभग 21 लाख का खर्च अनुमानित है अतः क्षेत्र के सभी धर्म प्रेमी बंधुओ से मंदिर निर्माण कार्य में अधिक से अधिक सहयोग करने की अपील की है। इस अवसर पर कुंडलगढ़ बालाजी विकास समिति के संरक्षक श्री विजय मुछाल, श्री मदनलाल बंजारा अध्यक्ष श्री नरसिंहलाल सोनी, माधुगिरी गोस्वामी, शोभाराम नायक पूर्व सरपंच सुवाखेड़ा भागीरथ बगड़, बंसीलाल लोहार, राधेश्याम राठौर, रतनलाल सालवी, दिनेश बैरागी, खोर श्यामपुरी पुजारी, राजू गोस्वामी,नंदलाल धाकड़, गुजरखेड़ी प्रकाश डांगी, सुवाखेड़ा राधेश्याम बाथरा, आंध्र प्रदेश के पौधे वाले गंगाराम आउला ख्यालीराम डांगी, दिनेश गोस्वामी सहित कई भक्त उपस्थित थे।