प्रेस क्लब जावद के तत्वावधान में शीघ्र ही नगर में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविरो का होगा आयोजन, यह पढे खबर..!
24 Feb 2024
Local News
विजयसिंह चौहान
जावद । प्रेस क्लब जावद के संस्थापक स्वर्गीय गोपालकृष्णजी न्याती की स्मृति में प्रेस क्लब जावद के तत्वावधान में जनता की विशेष मांग पर नगर में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया जाएगा। प्रेस क्लब जावद अध्यक्ष नारायण सोमानी, सचिव आशीष बैरागी, उपाध्यक्ष ओमप्रकाश कसेरा, उपाध्यक्ष राहुल सिसोदिया, कोषाध्यक्ष नोशाद अली, प्रवक्ता विजयसिंह चौहान, सहसचिव महेश वर्मा एवं कार्यकारणी सदस्य प्रितेश सारडा, श्याम सारडा, अंकित जैन, युवराज नामदेव, राजेश बंटी बैरागी ने बताया है कि नगर में शीघ्र ही अलग अलग जगहो पर अलग अलग निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया जाएगा। प्रेस क्लब जावद अध्यक्ष नारायण सोमानी ने बताया है कि मेरे कार्यकाल 2024 को यादगार बनाने हेतू विभिन्न कार्यक्रम आयोजित होंगे मुख्यरूप से निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, रक्तदान महादान शिविर लगाया जाएगा, अलग अलग शिविरो में मध्यप्रदेश, राजस्थान एवं गुजरात के सुप्रसिद्ध डाक्टरो द्वारा विभिन्न बीमारियों की जांच की जाएगी, सदस्यो द्वारा इसके लिए समय समय पर स्थान, दिनांक तय करके सभी नगरवासियों को पेम्पलेट, विज्ञापन, फ्लेक्स बैनर, सौशल मीडिया, प्रिंट मीडिया, इलेक्ट्रानिक मीडिया में खबरो के माध्यम से अवगत कराया जाएगा, इन सभी शिविरो के लिए भी नगर में ही रहने वाले 20 से अधिक सक्रिय युवा सदस्यो की व्यवस्था प्रमुख समिति बनाई जाएगी।