नीमच । मध्य प्रदेश शासन के मुख्यमंत्री बनने के बाद प्रथम बार डॉ मोहन यादव के नीमच आगमन पर नमो ग्रुप के कार्यकर्ताओं ने कमल चौक पर नमो ग्रुप के प्रदेश अध्यक्ष रोशन वर्मा के नेतृत्व में पुष्प वर्षा कर भव्य ऐतिहासिक स्वागत किया। स्वागत के दौरान मुख्यमंत्री यादव ने कहा कि युवाओं में नए जोश का संचार विकसित राष्ट्र का उदाहरण है। इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष रोशन वर्मा,प्रदेश मंत्री गणपतसिंह राजपूत,महिलामोर्चा प्रदेश मंत्री आशा शर्मा,जिलाध्यक्ष रवि जैन,उज्जैन संभाग प्रभारी राहुल राठौर,जिला महामंत्री विनोद चौहान,महामंत्री रमेश लखेरा,महिलामोर्चा जिला महामंत्री दीपा कनिक,जिला उपाध्यक्ष दिनेश सोनकर,मंदसौर जिला उपाध्यक्ष कमल देवड़ा,नीमच तहसील अध्यक्ष राहुल गुर्जर, ललित पाटीदार,हार्दिक चौधरी,अनिल भट्ट,राहुल सेन,मयूर मेहरा,गंगाराम प्रजापत,स्नेहा सिंह,मंगल सिंह,रजत कछावा, सोनू नागर,आदि संख्या में नमो ग्रुप कार्यकर्ता उपस्थित थे। इस अवसर पर नमो ग्रुप कार्यकर्ताओं ने भारत माता की जय वंदे मातरम स्वागत है भाई स्वागत है मोहन जी यादव का स्वागत है आदि गगन भेदी नारे भी लगाए।