मुख्यमंत्री मोहन यादव का नीमच दौरा,रोड शो में जनता ने किया जगह जगह भव्य स्वागत,पहली बार नगर आगमन पर मुख्यमंत्री का हुआ जोरदार स्वागत,
23 Feb 2024
Local News
नीमच। मुख्यमंत्री डाक्टर मोहन यादव नीमच हेलीपैड से रवाना होकर शहर के बस स्टेण्ड पहुंचे और यहां से रथ में सवार होकर सीएम शहर के मुख्य मार्गो से रोड शो करते हुए दशहरा मैदान पहुंचे। जहां आमसभा को संबोधित करेंगे। रोड शो के दौरान सीएम के साथ सांसद सुधीर गुप्ता,विधायक ओमप्रकाश सखलेचा, दिलीप सिंह परिहार,अनिरुद्ध माधव मारु,विधायक चंदरसिंह सिसोदिया सहित कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे। रोड शो के दौरान सीएम डॉ मोहन यादव का कई सामाजिक संगठन सहित भाजपा नेताओं ने भव्य स्वागत किया। मुख्यमंत्री बनने के बाद नगर में प्रथम बार मुख्यमंत्री डाक्टर मोहन यादव का नगर आगमन हुआ इस दौरान जगह जगह सीएम के काफिले का पुष्प वर्षा कर भव्य स्वागत किया गया। रोड शो के दौरान सीएम डॉ मोहन यादव का कई सामाजिक संगठन सहित भाजपा नेताओं ने भव्य स्वागत किया। सीएम बनने के बाद मोहन यादव का प्रथम बार नगर आगमन पर जगह जगह पुष्पवर्षा कर भव्य स्वागत किया गया।