पहलवान ओंकार लाल शर्मा को भ्रातृ शोक नही रहे सबको हंसकर चाय की मनुहार करने वाले प्रेम जी शर्मा
22 Feb 2024
Local News
सिंगोली:- बजरंग व्यायाम शाला सिंगोली के संचालक एवं आदर्श रेस्टोरेंट के मालिक पहलवान औंकार लाल शर्मा एवं जगदीश चंद्र शर्मा व पुर्व भाजपा जिला मंत्री बाबु लाल शर्मा के सबसे छोटे भाई एवं दीपक (कालू),दिलीप (बबलू),अजय,घनश्याम(बन्टू), विनय, सोनू के काकासा श्री प्रेमकुमार शर्मा की मंगलवार को अचानक तबियत बिगडने पर इलाज के लिए कोटा राजस्थान ले जाया गया जहाँ उन्हे एड मीट किया गया था व गुरूवार सुबह इलाज के दौरान होस्पीटल में साइलेंट अटैक आने से हृदय गति रूक जाने से उन्होंने अपनी देह त्याग दि वे 53 साल के थे। वह पूरे नगर में शर्मा जी (काका )के नाम से हर छोटे से लेकर बडो में आम व खास में पहचान रखते थे उनका शोंक समाचार सुनते ही पुरे नगर में शोक की लहर दौड़ गई व हर कोई खबर सुनकर आश्चर्य चकित था कि ऐसा नही हो सकता सबको हंसकर चाय की मनुहार करने वाले सबसे हंसकर मिलने वाले प्रेम जी शर्मा यूँ नही जा सकते लेकिन होनी को कोन टाल सकता है उनका पार्थिव शरीर कोटा से सिंगोली पहुचने पर उनके मिलने वालो व रिश्तेदारों का वार्ड 12 उनके घर पर तांता लग गया उनके निज निवास से उनकी अंतिम शव यात्रा 4:30 बजे निज निवास वार्ड 12 से निकल मुक्ति धाम पहुंची जहाँ सभी चाहने वालो ने श्रृध्दासुमन अर्पित कर उन्हे भावभीनी श्रृध्दांजलि दी