श्री कृष्ण दूध डेयरी,बालाजी दूध डेयरी,केशव बेकरी से खाद्य सुरक्षा की टीम ने लिए खाद्य पदार्थों के नमूने,पढ़ें ये खबर
22 Feb 2024
Local News
नीमच। कलेक्टर दिनेश जैन के निर्देशन में मिलावट से मुक्ति अभियान के तहत बुधवार को खाद्य सुरक्षा टीम द्वारा नीमच स्थित तीन फर्मों का निरीक्षण कर दूध एवं दूध से बने खाद्य पदार्थों के 3 नमूनें लिए गए और 6 नमूने खाद्य सुरक्षा सर्विलेंस प्लान के तहत जांच हेतु लिये गये। टीम द्वारा कुल 9 नमूने लिए गये। खाद्य सुरक्षा अधिकारी यशवंतकुमार शर्मा ने बताया कि नीमच में श्री कृष्णा दूध डेयरी,टीचर कॉलोनी के सामने, नीमच से एक नमूना मिश्रित दूध,बालाजी दूध डेयरी नीमच सिटी रोड,नीमच से एक, नमूना मिश्रित दूध एवं एक नमूना मावा का व केशव बेकरी सीआरपीएफ रोड, नीमच से निर्माण में प्रयुक्त खाद्य व खाद्य एक नमूना लिक्विड फूड कलर पिंक,एक नमूना लिक्विड फूड कलर यल्लो,एक नमूना ड्राय यीस्ट,एक नमूना बेकरी वनस्पति,एक नमूना टोस्ट व एक नमूना खारी का लिया गया। जांच रिपोर्ट आने पर नियमानुसार कार्यवाही की जाएगी । इस प्रकार की कार्यवाही निरंतर जारी रहेगी ।