विश्वकर्मा जयंती पर जांगिड़ ब्राह्मण समाज ने निकाली वाहन रैली
22 Feb 2024
Local News
नीमच । भगवान विश्वकर्मा जयंती के तहत जांगिड़ ब्राह्मण समाज जवाहर नगर ने पहली बार बुधवार सुबह 11 बजे बैंड बाजों के साथ वाहन रैली निकाली गई। इसमें केसरिया साफा बांधकर पुरुषों के साथ महिलाएं व युवतियां भी बड़ी संख्या में शामिल हुई। समाज के 200 से ज्यादा महिला-पुरुष व युवाजन दो व चार पहिया वाहनों के साथ शामिल हुए। रैली शहर के हेमू कॉलोनी चौराहा,कमल चौक,फव्वारा चौक से टैगोर मार्ग,विजय टॉकीज चौराहा,वीर पार्क रोड होते हुए जवाहर नगर स्थित समाज भवन पहुंची। फूलों से सुसज्जित जीप में भगवान विश्वकर्मा का आदमकद चित्र रखा था, वहीं अन्य जीप में समाज की बालिकाएं हाथ में धर्म ध्वजा लिए सवार थीं। रैली का समाजजन सहित विभिन्न संगठनों द्वारा 60 से ज्यादा स्थानों पर पुष्पवर्षा कर स्वागत किया गया।