आजीविका सिलाई केंद्र का शुभारंभ विधायक ओमप्रकाश सकलेचा के मुख्य आथित्य मे हुआ,सिलाई केंद्र के संचालन से महिलाऐ सिलाई हेतू प्रशिक्षित एवं आत्मनिर्भर होगी- विधायक सखलेचा
20 Feb 2024
Local News
जावद विधायक ओमप्रकाश सखलेचा के मुख्य आथित्य मे मंगलवार दोपहर को ग्राम मोरवन के विरेन्द्र कुमार सखलेचा सामुदायिक भवन मे महिलाओ के लिए महती योजना आजीविका सिलाई केंद्र का शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम की मिली विस्तृत जानकारी के अनुसार विधायक ओमप्रकाश सखलेचा ने अपने पिछले कार्यकाल मे ही महिलाओ को आत्मनिर्भर बनाने की केंद्र और प्रदेश सरकार की योजना के तहत अपनी निधी से मोरवन मे आजीविका सिलाई केंद्र संचालन हेतू 21 सिलाई मशीनो की राशी स्वीकृत की थी पूर्व की स्वीकृती के आधार पर सिलाई केंद्र हेतू 21 सिलाई मशीने मंगवाकर मंगलवार को मोरवन मे आजीविका सिलाई केंद्र का भव्य शुभारंभ हुआ कार्यक्रम लोकप्रिय विधायक ओमप्रकाश सखलेचा के मुख्य आथित्य मे सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम मे बतौर मुख्य अथिति बोलते हुए विधायक सखलेचा ने कहा की हमारी केंद्र और प्रदेश की सरकार महिलाओ की उन्नती एवं प्रगति के लिए सभी संभव प्रयास कर रही है। हमारे यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तो महिलाओ की सुरक्षा एवं सम्मान के लिए अपनी शपथ के दो दिन बाद से ही काम करना शुरू कर दिया और महिलाओ को सम्मान के साथ आत्मनिर्भर बनाने के लिए अनेक योजनाऐ बनाते हुए उन योजनाओ के माध्यम से काम करते हुए हमारे देश की महिलाओ को सजग और जागृत बनाने का काम किया है। इस अवसर पर विधायक ओमप्रकाश सखलेचा ने महिलाओ के लिए चलाई जा रही योजनाओ की जानकारी उपस्थित महिलाओ को देते हुए कहा की मोरवन मे आजीविका सिलाई केंद्र शुरू होने से यहां की बहने सिलाई का प्रशिक्षण प्राप्त करेगी और आत्मनिर्भर होकर अपनी आजिविका चलाएगी ओर आगे बढ़ेगी। इस कार्यक्रम मे विधायक ओमप्रकाश सखलेचा के साथ मोरवन भाजपा मंडल अध्यक्ष अर्जुन माली, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष मीना जायसवाल,भाजपा मंडल महामंत्री कैलाश सोनी,भाजपा जिला मंत्री दिनेश अहिर,भाजपा महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष गुंजन कुंवर,किसान मोर्चा जिला महामंत्री रामनारायण राठोर सहित स्व सहायता समूहों की महिलाएं एवं ग्रामवासी उपस्थित रहे।