गणतंत्र दिवस मुख्य समारोह स्थल पर नया भारत नया विधान प्रदर्शनी आयोजित विधायक, कलेक्टर एवं एस.पी. ने किया ‘’नया भारत नया विधान’’ प्रदर्शनी का अवलोकन
26 Jan 2024
Local News
नीमच 26 जनवरी 2024, गणतंत्र दिवस के अवसर पर मुख्य समारोह स्थल शासकीय बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय क्रमांक 2 नीमच के परिसर में शुक्रवार को जिला जनसंपर्क कार्यालय नीमच एवं जिला पुलिस नीमच के संयुक्त तत्वाधान में ‘’नया भारत नया विधान’’ एवं विकास प्रदर्शनी लगाई गई है। नवीन कानून एवं जनकल्याणकारी योजनाओं पर आधारित इस प्रदर्शनी में नए कानून के प्रमुख प्रावधानों और शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में जानकारी को आकर्षक फ्लेक्स के माध्यम से प्रदर्शित किया गया।
विधायक श्री दिलीपसिह परिहार, कलेक्टर श्री दिनेश जैन एवं पुलिस अधीक्षक श्री अमित कुमार तोलानी ने अन्य जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों के साथ इस प्रदर्शनी का अवलोकन कर, ‘’नया भारत नया विधान’’ प्रदर्शनी में प्रदर्शित सामग्री की सराहना की। इसके साथ ही गणतंत्र दिवस के मुख्य समारोह में उपस्थित स्कूली, छात्र-छात्राओं और बडी संख्या में आम नागरिकों ने इस प्रदर्शनी का अवलोकन किया।