नयागांव स्टेट बैंक में मनाया गणतंत्र दिवस,महिला सशक्तिकरण के तहत पार्षद रमा पांडे ने किया ध्वजारोहण
26 Jan 2024
Local News
नयागांव। गणतंत्र दिवस 26 जनवरी राष्ट्रीय पर्व पर स्टेट बैंक आफ इंडिया नयागांव शाखा पर मुख्य रूप से महिला सशक्तिकरण को देखते हुए वार्ड 4 पार्षद रमा जितेंद्र पांडे और पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष चंद्रकला धाकड़ ने ध्वजारोहण किया एवं सभी को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर शाखा के प्रधान रोकड़िया दिलीप सिसोदिया राहुल, मुख्य अतिथि नंदकिशोर धाकड़ पिंटू आदि उपस्थित रहे।