जावद। अयोध्या में प्रभु श्री राम जी की प्राण प्रतिष्ठा के पावन उत्सव के दौरान जावद विधानसभा के कांग्रेस नेता समन्दर पटेल मित्र मंडल व जावद के कांग्रेसजनों तथा धर्मप्रेमी बंधुओं के नेतृत्व में नीमच दरवाजा स्थित श्री परकोटा बालाजी मंदिर पर सुंदरकांड पाठ का पारायण किया गया। कार्यक्रम के दौरान सेकड़ो महिलाओ व पुरुषो व श्रद्धालुओं ने श्री राम जी के भजनो का गुणगान किया। इस अवसर पर नीमच जिला कांग्रेस अध्यक्ष अनिल चौरसिया, जावद ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष ओम प्रकाश राव,जावद मंडलम अध्यक्ष शौकीन पटेल, सेक्टर अध्यक्ष विजय तिवारी, राजेश, राठौर,पवन संघवी, मनोहर जाट, दिनेश वीरवाल, तेज़मल टांक, कैलाश गुप्ता, मनीष बैरागी, शुभम बैरागी,विजय तिवारी, अशोक धाकड़, धीरज जोशी,राजेश चांडक,रतनलाल धाकड़, नरेश धाकड़ आदि कांग्रेस पदाधिकारी व श्रद्धालु गण उपस्थित थे।