प्राण—प्रतिष्ठा पर गंगानगर ऑफिस में दीवाली जैसा जश्न,— शहर में समाजसेवी अरूल अरोरा गंगानगर ने जीता हर किसी का दिल, भगवा रंग में दिखा गंगानगर ग्रुप में, दिनभर धार्मिक आयोजन: समाजसेवी अरूल अशोक गंगानगर द्वारा सुबह सुंदरकांड तो दोपहर को वाहन रैली में गूंजे जय श्रीराम के जयकारें— रात को सीआरपीएफ रोड जोरदार आतिबाजी और भजन संध्या
22 Jan 2024
Local News
नीमच। अयोध्या में श्री राम मंदिर में बाल स्वरूप की प्राण—प्रतिष्ठा को लेकर नीमच में भी जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। युवा समाजसेवी अरूल अशोक अरोरा गंगानगर द्वारा कई धार्मिक आयोजन किए गए। गंगानगर ग्रुप में प्राण—प्रतिष्ठा महोत्सव के मौके पर दीवाली से भी ज्यादा भव्य नजारा दिखा। अरूल अरोरा द्वारा सुबह अविनाश ग्रुप में सुंदरकांड का आयोजन रखा गया तो दोपहर को शहर के प्रमुख मार्गों से वाहन रैली निकली। वाहन रैली में गले में केसरिया दुपट्टा पहने और बाइक पर जय श्री राम के झंडों के साथ सैकडों लोग शामिल हुए। श्रीराम जन्मभूमि अयोध्या में राम मंदिर में प्राण—प्रतिष्ठा पर पूरा शहर सोमवार को भगवान राम की भक्ति में डूबा रहा। हर वर्ग ने अपने अंदाज में इस महोत्सव को मनाया। बीते कई दिनों से अरूल अशोक अरोरा गंगानगर द्वारा आयोजन को भव्य रूप देने की तैयारियां की जा रही थी। सोमवार सुबह गंगानगर आफिस में शहर के जैन भवन रोड स्थित कार्यालय पर सुंदरकांड का आयोजन शुरू हुआ। पूरे दफ्तर को दुल्हन की तरह सजाया गया था और श्रीराम के तोरण द्वार लगाए गए। सुंदकांड में महाआरती के बाद वाहन रैली शुरू हुई। वाहन रैली में समाजसेवी अशोक अरोरा गंगानगर, उनके पुत्र अरूल अरोरा वाहनों के काफिलें के साथ निकले। वाहन रैली टैगोर मार्ग, ग्वालटोली, इंदिरा नगर, फव्वारा चौक, अम्बेडकर मार्ग, गोमाबाई रोड, रेलवे स्टेशन रोड होते हुए श्री किलेश्वर महादेव मंदिर पहुंची, जहां पर समाजपन हुआ। रैली में आगे—आगे समाजसेवी अशोक अरोरा, अरूल अरोरा गंगानगर बुलेट पर चल रहे थे तो वहीं पीछे—पीछे सैकडों भक्त जयकारें लगाते हुए चल रहे थे। वाहन रैली का जगह—जगह स्वागत किया गया। इस अवसर पर समाजसेवी अशोक अरोरा द्वारा आनंदो ग्रुप द्वारा नवनिर्मित आदियोगी शिव प्रतिमा की पूजा अर्चना की गई। शाम को सीआरपीएफ रोड पर राम भजन संध्या का आयोजन रखा गया। भजन संध्या से पहले जोरदार आतिशबाजी की गई। भजन संध्या में प्रसिद्ध कलाकार सतवंत बादशाह ने एक से बढकर भजनों की प्रस्तुतियां दी। देर रात भजन संध्या चली और पूरा सीआरपीएफ रोड श्रीराम की भक्ति में डूबा रहा। गंगानगर ऑफिस पर रविवार को 5100 दीप प्रज्जलवित किए गए गए थे, जो कि नीमच शहर में एक रिकार्ड है।