श्री राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव की पूर्व संध्या पर दीपोत्सव,युवा समाजसेवी अरूल अशोक अरोरा गंगानगर द्वारा 5100 दीप प्रज्जवलित, दुधिया रोशनी से नहाया अविनाश ग्रुप दफ्तर, 22 जनवरी को प्रसिद्ध कलाकार बादशाह देंगे श्रीराम भजनों की प्रस्तुतियां
22 Jan 2024
Local News
नीमच। 22 जनवरी को अयोद्या में श्रीराम मंदिर प्राण—प्रतिष्ठा की पूर्व संध्या पर शहर के बंगला नंबर 48 स्थित अविनाश ग्रुप आॅफिस पर युवा समाजसेवी अरूल अशोक अरोरा गंगानगर द्वारा 5100 दीप प्रज्जवलित किए। समासजसेवी अशोक अरोरा द्वारा दीप प्रज्जवलित कर दीपोत्सव की शुरूआत की गई। 500 साल बाद श्रीराम मंदिर में विराजेंगे, इस ऐतिहासिक क्षण पर शहर में दीवाली जैसा जश्न है। युवा समाजसेवी अरूल अरोरा द्वारा सीआरपीएफ रोड पर शाम करीब 7 बजे भजन संध्या का आयोजन रखा गया है, जिसमें प्रसिद्ध कलाकार सतवंत बादशाह भजनों की प्रस्तुतियां देंगे।नीमच शहर में भी अयोद्धा राम मंदिर में भगवान राम की प्राण—प्रतिष्ठा के पावन पर्व पर घर—घर में तैयारियां जोरो पर है। पूरा शहर राममय हो गया है। धार्मिक कार्यक्रमों में हमेशा अग्रणी अरूल अशोक गंगानगर द्वारा कई धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन इस शुभ वेला पर रखा गया है। पूरा अविनाश ग्रुप व सीआरपीएफ रोड स्थित कोठी दुल्हन की तरह सजा दिया गया है। 22 जनवरी को सुबह साढे नौ बजे दफ्तर में सुंदरकांड का आयोजन होगा। इसके बाद 1001 लडडू वितरित किए जाएंगे। शहर में वाहन रैली का आयोजन भी होगा। जिसमें श्रीराम के झंडे हाथों में लेकर भक्त शहर भ्रमण करेंगे और डीजे की धुन में श्रीराम के जयकारें लगेंगे। शाम करीब आठ बजे भव्य आतिशबाजी होगी।