विकसित भारत संकल्प यात्रा में हितग्राहियों ने लिया लाभ
05 Jan 2024
Local News
नयागांव। विकसित भारत संकल्प यात्रा का नगर परिषद नयागांव में सामुदायिक भवन जावद रोड पर आयोजित किया गया। जिसमें प्रधानमंत्री आवास के 22 हितग्राहियों एवम स्वरोजगार के 2 हितग्राहियों, स्वनिधि के 5 हितग्राहियों, पेंशन के 10 हितग्राहियों, लाडली लक्ष्मी योजना के 02 हितग्राहियों, उज्ज्वला योजना के 11 हितग्राहियों को स्वीकृति प्रमाण पत्र एवम हित लाभ व स्कूली छात्र छात्राओं को प्रतियोगिताओ में उत्कृष्ट कार्य करने पर प्रमाण पत्र वितरण किया गया। उक्त अवसर पर नगर परिषद अध्यक्ष मुकेश जाट,उपाध्यक्ष हरीश धाकड़,पार्षद चांदमल मेघवाल,मदन माली,पार्षद प्रतिनिधि विनोद धनगर,पवन बैरागी, जितेंद्र पांडे, छगनसिंह गाड़ी लोहार,गणमान्य नागरिक अनिल चौधरी,जसवंत जाट, गोपाल सोनी,विजय गायरी,मुख्य नगरपालिका अधिकारी गिरीश शर्मा,पटवारी धनसुख भाटी,समस्त आगनवाडी कार्यकर्ता,स्वास्थ्य विभाग शिक्षा विभाग के कर्मचारी,आदि उपस्थित रहे ।