नीमच। मध्य प्रदेश में संपन्न हुए विधानसभा चुनाव के बाद मतगणना की गिनती समाप्त हुई। भाजपा पार्टी को मध्यप्रदेश में पूर्ण बहुमत मिला हैं । वही नीमच जिले की तीन सीटों में भाजपा के प्रत्याशी जीत चुके हैं । जावद विधानसभा के रुझान अंतिम दौर में आए हैं। जहा ओम प्रकाश सखलेचा 2364 वोटों से जीते हैं । भाजपा के प्रत्याशी ओमप्रकाश सकलेचा को 60458 मत प्राप्त हुए तो वही कांग्रेस प्रत्याशी समंदर पटेल 58094 वोट प्राप्त हुए । इस तरह ओम प्रकाश सखलेचा 2364 वोट से जीत दर्ज की हैं। नीमच विधानसभा सीट पर भारतीय जनता पार्टी बीजेपी के दिलीपसिंह और कांग्रेस के उमराव सिंह गुर्जर के बीच मुकाबला था। इस सीट से दिलीप सिंह ने परिहार ने उमराव सिंह गुर्जर को 26650 वोटों से हराया हैं तो वही मनासा विधानसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी बीजेपी के अनिरुद्ध माधव मारू और नरेन्द्र नाहटा के बीच मुकाबला था। इस सीट से अनिरूद्ध माधव मारू ने नरेन्द्र नाहटा को 19465 वोटों से हराया।