सुवासरा सीटः भाजपा और कांग्रेस,दोनो के समर्थक ठोक रहे जीत के दावे,मोन मतदाताओं ने उड़ा रखी दोनों प्रत्याशियों की नींद

83.52 प्रतिशत मतदान हुआ है और मतदाताओं ने प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला ईवीएम में कैद कर दिया है। अब सभी को इंतजार 3 दिसंबर का है, जब चुनाब परिणामों की घोषणा होगी। उपचुनाव की इतनी बड़ी जीत के बावजूद इस बार के चुनाव में भाजपा प्रत्याशी हरदीप सिंह डंग को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी, हालांकि यह पार्टी और प्रत्याशी दोनों के लिए ही आत्म मंथन का विषय है। फिलहाल चुनाव परिमाणों से पहले ही दोनो पार्टी के नेताओं में काफी उत्साह है तो वही उनके समर्थक भी सोशल मीडिया पर तरह तरह की पोस्ट कर अपने नेता की जीत का दावा ठोक रहे हे। लेकिन, इस बार ग्रामीण क्षेत्रों के वोटरों का मौन फिलहाल किसी भी पार्टी को एक तरफा विजयी नहीं बता रहा। जिससे दोनो ही पार्टियों के नेता चिंचित दिखाई दे रहे है। हालांकि किसके भाग्य में राजनितिक सुख और किसके भाग्य में 05 वर्ष का
वनवास लिखा है यह 03 दिसंबर को ही पता चल पायेगा