नीमच सिटी थाना पुलिस ने (शुक्रवार को) अवैध मादक पदार्थ की तस्करी करने के मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए एक ट्रक में अवैध मादक पदार्थ डोडा चूरा बरामद किया है। मामले में एक आरोपी को भी गिरफ्तार किया है। दरअसल, नीमच सिटी थाना पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि एक ट्रक में आलू के बोरों के नीचे अवैध मादक पदार्थ डोडा चूरा तस्करी कर ले जाया जा रहा है। जिस पर सिटी थाना पुलिस टीम के जेतपुरा फंटा मनासा रोड बालाजी मंदिर के पास नाकाबंदी कर संदिग्ध ट्रक आरजे 24/जी.ए. 2240 को रोककर तलाशी ली। वाहन चालक से पूछताछ करने पर चालक ने अपना नाम नाहर खां पिता अजीज खां पठान उम्र 50 साल निवासी ग्राग अम्बावली जिला प्रतापगढ का रहना बताया। वहीं, ट्रक की तलाशी लेने पर ट्रक में 108 आलू के कट्टों के नीचे में 60 काले रंग के प्लास्टिक के कट्टों में छिपाकर ले जाते 12 क्विंटल अवैध मादक पदार्थ डोडाचुरा बरामद किया है। जब्त मादक पदार्थ डोडा चुरा का कुल वजन ट्रक में आलू के बोरों के नीचे अवैध मादक पदार्थ डोडा चूरा तस्करी कर ले जाया जा रहा था। मामले में पुलिस ने अवैध मादक पदार्थ डोडाचुरा, आलु के कटटे एवं वाहन जब्त कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। सिटी थाना पुलिस ने अपराध पंजी बद्ध कर जांच शुरू की है। पुलिस आरोपी नाहर खां उक्त डोडाचुरा कहां से लाया एवं किसे देने जा रहा था इसके संबंध में रिमांड प्राप्त कर पूछताछ करेगी।