निंबाहेड़ा/निंबाहेड़ा छोटी सादड़ी विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी और राजस्थान सरकार के सहकारिता मंत्री उदय लाल जी आंजना के पक्ष में निंबाहेड़ा नगर में सघन जनसंपर्क जारी है। बुधवार को उदय लाल जी आंजना के विशेष प्रतिनिधि पूरण जी आंजना, नगर पालिका उपाध्यक्ष परवेज़ अहमद एवं नगर कांग्रेस अध्यक्ष बंशीलाल राईवाल के नेतृत्व में सैकड़ो की संख्या में कांग्रेसजनों ने वार्ड नंबर 16,17, 19 और 21 में घर-घर जाकर मतदाताओं से मुलाकात की और कांग्रेस को विजय बनाने की अपील की। सभी वार्ड वासियों द्वारा उदय लाल जी आंजना की विकासशील इच्छा शक्ति में विश्वास व्यक्त करते हुए भारी मतों से विजय बनाने का विश्वास दिलाया। जनसंपर्क के दौरान सभी गली मोहल्लों में पूरण जी आंजना एवं कांग्रेस पदाधिकारीयों को साफा पहनाकर एवं माल्यार्पण कर पुष्प वर्षा के साथ भव्य स्वागत अभिनंदन किया गया। इस अवसर पर कांग्रेस जनप्रतिनिधि गण,नगर कांग्रेस कमेटी, नगर महिला कांग्रेस कमेटी पदाधिकारी गण सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस वरिष्ठजन एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।