पटेल ने एक दर्जन गांवों में दिया ग्रामीणों को धन्यवाद, विकास का दिलाया विश्वास
22 Nov 2023
Local News
जावद । विधानसभा चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी समंदर पटेल अपनी धन्यवाद यात्रा पर आज एक दर्जन गांवों में पहुंचे और ग्रामीणों को समर्थन के लिए धन्यवाद देते हुए उनसे विकास पर चर्चा की तथा क्षेत्र के विकास का आश्वासन दिया। पटेल आज सुबह सबसे पहले ग्वालियर कला तथा ग्वालियर खुर्द गांव पहुंचे जहां ग्रामीणों के साथ चर्चा की गई। समर्थन के लिए धन्यवाद देने के बाद लक्ष्मीपुरा तथा खाती खेड़ा होते हुए बागपुरा गांव पहुंचे। पटेल ने ग्रामीणों के बीच बैठकर अपने समर्थन के लिए उनका आभार जताया और उनसे एक क्षेत्र की समस्याओं की जानकारी ली। बाद में रूपपुरा तूम्बडिया तथा गोल डूंगरी के रास्ते कुंतली और जाट गांव पहुंचे। यहां कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। पटेल ने ग्रामीणों को समर्थन जताने के लिए धन्यवाद दिया और क्षेत्र की समस्याओं पर चर्चा के साथ विकास करवाने का भरोसा दिलाया।