पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया याद, आदर्शों पर चलने का लिया संकल्प
19 Nov 2023
Local News
जावद। देश की पूर्व प्रधानमंत्री श्रीमती इंदिरा गांधी की जयंती पर आज कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया । पार्टी नेता समंदर पटेल के साथ ब्लॉक कांग्रेस के पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किए। कार्यकर्ताओं ने इंदिरा गांधी अमर रहे के नारों से आसपास का वातावरण गुंजायमान कर दिया। इस मौके पर पार्टी प्रत्याशी पटेल ने श्रीमती गांधी को शक्ति, साहस और कुशल नेतृत्व की मिसाल बताते हुए कहा कि भारत की 'आयरन लेडी' इंदिरा गांधी को आज पूरा देश याद कर रहा है। ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष ओम प्रकाश राव, वरिष्ठ अधिवक्ता जगदीश शर्मा, संजय जोशी आदि ने भी विचार व्यक्त किए। सतीश नागला, मंडलम अध्यक्ष राजेश राठौर, सेक्टर अध्यक्ष पवन संघवी, विजय तिवारी, शौकीन पटेल, पूर्व पार्षद महेंद्र सिंह सिसोदिया, पूर्व पार्षद भीमराज राठौर, कमलेश पंचोली, महेश ईनाणी, अमित भटेवरा, पार्षद पुरण चंदेल, मधु पांडे, फजल अहमद, महेश चौधरी मोहनलाल बडोला, ललित (डॉलर), पूर्व पार्षद लाभचंद सांवलिया, वसीर पहलवान, बंटी, इक्का सेठ, गोपाल पाटीदार, नरेंद्र पौराणिक, बबलू कादरी, महेश धाकड़, भूपेंद्र शर्मा, किशोर बोहरा, इब्राहिम बोहरा, पीलू ग्वाला, रोशन बोहरा, सुरेश बलदवा, बाबूलाल धाकड़,शौकीन नेता, पंकज ऐरन,भगत राठौर, दिलीप राठौर, ओमप्रकाश टेलर, भरत बोहरा, निरंजन भट्ट आदि कांग्रेस जन उपस्थित रहे।