भाजपा प्रत्याशी कृपलानी के पक्ष में महिला मोर्चा का तूफानी जनसंपर्क जारी,घर-घर जाकर दी दस्तक, कहा- भाजपा के पक्ष में करें मतदान
18 Nov 2023
Local News
निम्बाहेड़ा। निम्बाहेड़ा-छोटीसादड़ी विधानसभा क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी एवं पूर्व स्वायत्त शासन मंत्री श्रीचंद कृपलानी को विजयी बनाने के लिए निम्बाहेड़ा नगर अध्यक्ष नितिन चतुर्वेदी के नेतृत्व में महिला मोर्चा की टीम ने मोर्चा संभालते हुए ग्रामीण क्षेत्र में जनसंपर्क कर भाजपा के पक्ष में मतदान कर भारी बहुमत से विजयी बनाने की अपील की। भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा नगर अध्यक्ष आरती शर्मा ने बताया कि भाजपा महिला मोर्चा की टीम ने फलवा, लसडावन गांव में चुनाव प्रचार कर मतदातों से जनसंपर्क किया तथा 25 नवम्बर को कमल के निशान पर बटन दबाकर भाजपा प्रत्याशी श्रीचंद कृपलानी को विजयी बनाने का आव्हान किया। इस दौरान महिला मोर्चा अध्यक्ष आरती शर्मा, लीला देवी कुमावत, रतना चुगवानी, दिव्या ओटवानी, रागिनी आमेटा, रतन कुंवर, लीला भाटी, जगदीश सालवी, पंकज जैन, मनीष जैन, सुनील जैन, हिमांशु जैन, शौकीन डांगी, राहुल टांक, रतन गायरी सहित कार्यकर्ताओं ने घर-घर जाकर भाजपा के पक्ष में मतदान करने की अपील की।