गांव-गांव में भाजपा की लहर, आमजन के समर्थन एवं कार्यकर्ताओं की मेहनत से बनेगी राज्य में भाजपा सरकार- कृपलानी,कृपलानी के जनसम्पर्क में उमड़ रहा ग्रामीण मतदाताओं का स्नेह
16 Nov 2023
Local News
निम्बाहेड़ा। निम्बाहेड़ा विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस के कुशासन, भ्रष्टाचार, दलितों पर हुए अत्याचार, भूमाफियाओं के आतंक सहित कांग्रेस की वादाखिलाफी से त्रस्त ग्रामीणों में भारतीय जनता पार्टी के प्रति विश्वास बढ़ रहा है। गांव गांव में भाजपा की लहर चल रही है और भाजपा कार्यकर्ताओं की मेहनत एवं आमजन के समर्थन से राज्य में भाजपा की सरकार बनने के साथ विकास की गंगा बहाई जाएगी। उक्त विचार भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी एवं पूर्व स्वायत्त शासन मंत्री श्रीचंद कृपलानी ने निम्बाहेड़ा-छोटीसादड़ी विधानसभा क्षेत्र के विधानसभा की छोटीसादड़ी तहसील के ढावटा, धानपुरा, मोहनपुरा, गणेशपुरा, बिलिया, मानपुर, पिथलवड़ी, संतोकपुरिया, रूपपुरा, मालीखेड़ा, मानपुरा जागीर, देवरी, रोहिणीखेड़ा, फतेह सिंह जी का खेड़ा नयाखेड़ा, साटोला, उदपुरा, बुलियाखेड़ा-पीपलीखेड़ा, करजू, रावतपुरा एवं जलोदा जागीर गांवों के दौरे पर जनसंपर्क के दौरान व्यक्त किए। इस दौरान कृपलानी को ग्रामीण क्षेत्रों में जनसम्पर्क के दौरान ग्रामीण मतदाताओं युवाओं से लेकर वृद्ध तक का अपार समर्थन मिल रहा है। जगह-जगह कृपलानी का ढ़ोल नगाडों एवं भव्य आतिशबाजी के साथ जगह जगह स्वागत किया गया। वहीं कई स्थानों पर उत्साह के साथ फलों से तौल कर कृपलानी को विजय दिलाने का संकल्प दोहराया जा रहा है। इसी क्रम में शुक्रवार को देर सांय भाजपा प्रत्याशी कृपलानी ने छोटीसादड़ी क्षेत्र जनसम्पर्क कर ग्रामीण मतदाताओं से 25 नवम्बर को मतदान करते समय कांग्रेस के झूठे वादों तथा भाजपा की राष्ट्रवाद की भावना को ध्यान में रखकर भाजपा के पक्ष में वोट कर राज्य में डबल इंजन की सरकार बनाने का आव्हान किया। इधर, चुनाव जनसंपर्क से पहले कृपलानी ने छोटीसादड़ी क्षेत्र के प्रसिद्ध शक्तिपीठ श्री भंवर माता मंदिर पर माताजी के दर्शन कर क्षेत्र में खुशहाली की कामना के साथ विजयी श्री का आशीर्वाद लिया। ततपश्चात जनसंपर्क के दौरान गांव गांव में अपार जन समूह के द्वारा ढोल नगाड़ों, बैंड बाजे के साथ आतिशबाजी कर भाजपा प्रत्याशी कृपलानी का भव्य स्वागत कर विजय संकल्प दोहराया जा रहा है। कृपलानी ने इस दौरान ग्रामीणों को केन्द्र सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में जानकारी देते हुए राज्य की नाकारा एवं भ्रष्ट कांग्रेस सरकार के कारनामों पर भी प्रकाश डाला। उन्होने कहा कि केन्द्र सरकार की कई ऐसी जनकल्याणकारी योजनाऐं देश में संचालित है, जिनको राज्य की कांग्रेस सरकार ने राजस्थान में लागू नहीं कर आमजन को उनके लाभ से वंचित रखा हुआ है, ऐसी सभी योजनाओं का लाभ सभी को मिल सके इसके लिए राज्य में भी भाजपा सरकार का बनना आवश्यक है। जनसम्पर्क के दौरान ग्रामीणों ने कृपलानी को जीत का विश्वास दिलाते हुए अपना संकल्प दोहराया। इस दौरान कृपलानी के साथ भाजपा एसटी मोर्चा प्रदेश मंत्री अमर सिंह रावत, जिलाध्यक्ष प्रतापगढ़ धनराज शर्मा, पूर्व प्रधान महावीर सिंह कृष्णावत, पूर्व महामंत्री सोहनलाल आंजना, छोटीसादड़ी मण्डल अध्यक्ष रमेश गोपावत, कैलाश गुर्जर, जिप सदस्य दलपत कुमार मीणा, पूर्व सरपंच मिट्ठूलाल जणवा, देवीलाल जणवा, मुकेश आमेटा, महिला मोर्चा की सरस्वती मीणा सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।