कांग्रेस प्रत्याशी उदयलाल आंजना के पक्ष में तूफानी जनसंपर्क किया ,
16 Nov 2023
Local News
निंबाहेड़ा/निंबाहेड़ा छोटी सादड़ी विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी एवं राजस्थान सरकार के सहकारिता मंत्री उदयलाल जी आंजना के पक्ष में कांग्रेस का तूफानी जनसंपर्क जारी है।उदय लाल जी आंजना के प्रतिनिधि एवं युवा उद्योगपति पूरण जी आंजना, नगर पालिका अध्यक्ष सुभाष चंद्र शारदा, उपाध्यक्ष परवेज़ अहमद, नगर कांग्रेस अध्यक्ष बंशीलाल राईवाल के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बूथ संख्या 92,93 जेके कॉलोनी में आंजना के पक्ष में तूफानी दौरा किया। लोगों ने आंजना के विकासशील कार्यकाल में पूर्ण विश्वास जताते हुए चुनाव में समर्थन देने का भरोसा दिलाया।जनसंपर्क के दौरान पूरण आंजना एवं कांग्रेसजनों ने पीपलेश्वर महादेव मंदिर साईं बाबा मंदिर पर कांग्रेस प्रत्याशी उदय लाल जी आंजना के विजय होने की प्रार्थना की। प्रारम्भ में जेके कॉलोनी पहुंचने पर पूरण आंजना सहित उपस्थित जनप्रतिनिधियों को समुंदर सिंह, कल्याण सिंह जी, नरसिंह जी, सतनारायण मेनारिया,मंगलाराम जी, भोमाराम जी, भरत शर्मा ,प्रद्युम्न मिश्रा ने ओपरणा ओढ़ाकर स्वागत किया।जन संपर्क के दौरान कांग्रेस जनप्रतिनिधिगण,पदाधिकारीगण, महिला कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी गण, कांग्रेस कार्यकर्ता गण एवं बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।