भाजपा प्रत्याशी दिलिप सिंह परिहार के जन संपर्क में उमड़ी भीड़,जगह जगह फलों से तोला ,नेता नही आपका बेटा भाई
16 Nov 2023
Local News
नीमच। विधानसभा चुनाव प्रचार के अंतिम चरण में बुधवार को भाजपा प्रत्याशी दिलीपसिंह परिहार के ऐतिहासिक महा जनसंपर्क से सम्पूर्ण नगर भाजपामय नजर आया। जिधर देखो भाजपा के झंडे और भाजपा ध्वज के रंग में रंगे कार्यकर्ता और नारी शक्ति दिखाई दिए। श्री परिहार ने महा जनसंपर्क के दौरान घर, दुकान, गली- मोहल्लों, आमजन व व्यापारीगण से सीधे संपर्क कर जीत के लिए समर्थन और आशीर्वाद मांगा । नगर ने भी श्री परिहार को पलकों पर बैठा लिया और फूलमालाओं से लाद तिलक- श्रीफल के साथ स्वागत किया।
महा जनसंपर्क बुधवार सुबह 10 बजे,स्वर्णकार धर्मशाला से प्रारंभ हुआ। फ्रूट मार्केट, फव्वारा चौक, बारादरी, नया बाजार, घण्टाघर, सराफा बाजार, पुस्तक बाजार, भारत माता चौराहे से महा जनसंपर्क जैन भवन रोड़, डॉ. माहेश्वरी चौराहा, वीर पार्क रोड होते हुए स्वर्णकार धर्मशाला तक पहुँचा।
देखते ही बनता था महा जनसंपर्क- महा जनसंपर्क नगर में चर्चा और आकर्षण का केंद्र रहा। बड़ी संख्या में लाडली बहनें शामिल हुई से । खुली जीप में महिलाएं विराजित थी। युवा चंद मोटर साइकिल पर भाजपा ध्वज लिए चल रहे र थे, तो भाजपा पदाधिकारी पैदल चल रहे थे। डीजे साउंड पर चुनाव से संबंधित गीत बज रहे ह थे । मोटू और पतलू, लंबू टिंगू कार्टून भी त भाजपा के कमल फूल का प्रचार कर रहे थे। डीजे पर 'बापू थारे राज में, नीमच में गणों विकास करायो रे' गीतों की स्वर लहरियां गूंज रही थी । तोप से कागज के फूलों की वर्षा हो क रही थी। युवा कमल की टोपी लगाए तो कई साफा बांधे उत्साह के साथ सहभागी बने। इस दौरान कई स्थानों पर शहर के नागरिकों, त दुकानदारों, व्यापारियों एवं रहवासियों द्वारा श्री परिहार को साफा बंधवाकर पुष्प पहनाकर मुंह मीठा कर स्वागत किया और जीत के लिए शुभकामनाएं दी।
जगह- जगह फलों से तौला बापू को- भाजपा प्रत्याशी श्री परिहार को कार्यकर्ताओं व आमजन ने अमरूद, सेवफल, केलों आदि फलों से तोलने के साथ ही भव्य आतिशबाजी की। जगह-जगह साफे बांधे गये एवं मालाओं उनके से लादकर स्वागत किया । आमजन दुकानदारों, व्यापारियों द्वारा जगह-जगह श्रीफल भेंटकर विजय श्री का आशीर्वाद दिया । इस दौरान जनसंपर्क में चल रहे विभिन्न कलाकार भी आकर्षण का केंद्र बने हुए थे। महिलाओं में अपार उत्साह- महा जनसंपर्क में महिलाओं ने मोदीजी तथा कमल की प्रिंट वाली साडियां पहन रखी थी। मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान द्वारा चलाई जा रही लाडली बहना योजना का असर भी देखने को मिला । आम महिलाओं द्वारा भी अपनी भागीदारी बड़ी संख्या में दर्ज करवाई। ये भी रहे साथ- महा जनसंपर्क के दौरान सांसद सुधीर गुप्ता, जिला अध्यक्ष पवन पाटीदार, जिला प्रभारी महेंद्र भटनागर, चुनाव संयोजक राकेश भारद्वाज, नगर पालिका अध्यक्ष स्वाति चोपडा, पूर्व नपाध्यक्ष राकेश पप्पू जैन, जगदीश गुर्जर, संतोष चोपड़ा, मंडल अध्यक्ष योगेश जैन, मोहनसिंह राणावत, दीपक नागदा, अर्जुनसिंह सिसोदिया, मधु राजोरा, मेहरसिंह जाट, बापूसिंह चौहान, मनीष चौरसिया, बलवंत महावर, राजू पटेल, कान्हा सोनी, संतोष पंजाबी, लक्ष्मणसिंह भाटी, प्यारसिंह चुंडावत, दारासिंह यादव, नवलकृष्ण सुरावत, सूरजसिंह, रवि यादव, पुष्करसिंह चौहान, सतीश यादव, मदन गुर्जर, वीरेंद्र पाटीदार, परमानंद शर्मा, अवंतिका जाट, सुचित्रा परिहार.अरुणा तलरेजा, हेमलता परिहार, रितु नागदा, हेमलता धाकड़, कमलेश मंदलिया, वंदना खंडेलवाल, गुंजन राठौर, रंजना परमाल, मनोहर मोटवानी, धर्मेश पुरोहित, शशि कल्याणी, राकेश किलोरिया, आलोक सोनी, रूपेंद्र लोक्स, कमल सिंह राठौड़, अशफाक बोहरा, भीमसिंह सैनी, देवीलाल पटेल, मिश्रीलाल रियार, परशुराम पटेल, पुरुषोत्तम मिश्रा, शंकर बंसल, अरविंद जायसवाल, अनुराग बंसल, अनिल धाकड़, राजू परमार, मनोहरसिंह सोलंकी, विकास नामदेव, रामगोपाल पाराशर, गोलू शर्मा, भरत जोशी, दुर्गेश शर्मा, राजेश केसरा, अशफाक कुरैशी, हाजी जावेद, राहुल गौड़, विनय मारू, दिनेश यादव, कुलदीप सिंह, तेजसिंह सिसोदिया, मनीष बेस, किशन शर्मा, देवकरण शर्मा, अशोक शर्मा, रतन मलावत, वासुदेव मेघवाल, विनोद नागदा आदि बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता व आमजन शामिल रहे।