निम्बाहेड़ा के कनेरा क्षेत्र में शुक्रवार रात में भाजपा कार्यकर्ता से अज्ञात लोगों ने मारपीट कर दी थी। आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर सोमवार को डिप्टी बेनीप्रसाद मीणा को ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन में बताया कि कार्यकर्ता सत्यनारायण धाकड़ से मारपीट मामले में भारी रोष व्याप्त है। आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर सख्त कार्रवाई की जाए। घटना को लेकर आक्रोशित कार्यकर्ताओं ने पुलिस को चेतावनी देते हुए कहा कि जल्दी आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं की गई तो आंदोलन किया जाएगा। इस अवसर पर जिला परिषद सदस्य प्रतिनिधि गोपाल धाकड़, पूर्व प्रधान प्यारचंद धाकड़, पंचायत समिति सदस्य जगदीश धाकड, दिनेश मेघवाल, पूर्व पंचायत समिति सदस्य शिवनारायण धाकड़, सुरेश चंद्र काबरा, बाबूलाल भांबी, सरपंच रामचंद्र मालवीय, राजकुमार सालवी, गोपाल धाकड़ पहलवान, पूर्व सरपंच सुरेश धाकड़, शिवलाल धाकड़ सरसी, ऊकार सिंह राणावत, किसान मोर्चा अध्यक्ष शांतिलाल धाकड़, युवा मोर्चा अध्यक्ष आशीष वैष्णव, एडवोकेट रामेश्वर धाकड़, शांतिलाल धाकड़ मेलाना, शंभूलाल अहीर, सतीश राठी कनेरा सहित कार्यकर्ता उपस्थित रहे।