कांग्रेस प्रत्याशी एवं सहकारिता मंत्री उदयलाल आंजना के पक्ष में अधिकाधिक मतदान कों लेकर किया सघन जनसम्पर्क
15 Nov 2023
Local News
निम्बाहेड़ा । निम्बाहेड़ा छोटीसादड़ी विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी उदयलाल आंजना कों विजय बनाने के लक्ष्य के साथ मंगलवार कों निम्बाहेड़ा उपखण्ड क्षेत्र के ग्राम पंचायत फलवा के ग्राम पालड़ी में छोटीसादड़ी पंचायत समिति उपप्रधान विक्रम आंजना ने घर घर पहुंचकर कांग्रेस प्रत्याशी उदयलाल आंजना के पक्ष में अधिकाधिक मतदान कों लेकर सघन जन सम्पर्क कार्यक्रम किया। जनसंपर्क अभियान के दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं एवं ग्रामीणजनों ने अलग अलग जंगहों पर आंजना का साफा बंधवाकर पुष्पाहारों से गर्म जोशी के साथ स्वागत-अभिनन्दन किया। कांग्रेस प्रत्याशी आंजना ने जनसम्पर्क यात्रा से पूर्व विभिन्न धार्मिक स्थानों में पुजा अर्चना कर यात्रा को प्रारम्भ किया। इस दौरान बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता, महिला पुरूष, बालक बालिकाए, ग्रामीणजन उपस्थित थे।