भाजपा प्रत्याशी ओमप्रकाश सखलेचा ने क्षेत्रवासियों को दी दीपावली की शुभकामनाएं पढें ये खबर
12 Nov 2023
Local News
जावद, । भाजपा प्रत्याशी ओमप्रकाश सखलेचा ने सभी क्षेत्रवासियों को दीपावली की शुभकामनाएं दी है। अपने संदेश में सखलेचा ने कहा कि आप सभी मेरे परिवारजन हैं। भगवान श्री राम के वनवास से लौटने पर मनाए जाने वाला यह त्योहार बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है। यह एक ऐसा समय है जब हम अपने प्रियजनों के साथ मिलकर खुशियां मनाते हैं और नए साल की शुरुआत करते हैं। दीपावली आपके जीवन में सुख, समृद्धि का प्रकाश लाए। माता लक्ष्मी और भगवान गणेश जी रिदधी सिदधी सहित पधार कर आप पर कृपा बरसाए।