कांग्रेस प्रत्याशी उमराव सिंह गुर्जर ने किया जन संपर्क
12 Nov 2023
Local News
नीमच। विधानसभा क्षेत्र नीमच के विधायक पूरी तरह निष्क्रिय है। जिसकी वजह से नीमच का मैं विकास लगातार पिछड़ रहा है। बजट भी आया परंतु विकास किसका हआ यह विचारणीय है। क्योंकि बजट ने आम जनता का हित कतई नहीं साधा है। आम आदमी को मिलने वाली मूल भूत सुविधा भी नदारत होकर आम आदमी समस्याओं से गुजर रहा है। गांव, कस्बा या शहर हो सभी विकास की बाट जोह रहे हैं। क्योंकि विधायक परिहार के कार्यकाल ने जनता को सुविधा संपन्न बनाने की बजाय दुविधा में डालने का काम ज्यादा किया है। जिला चिकित्सालय, नगर पालिका हो या अन्य सरकारी दफ्तर आम आदमी की कोई सुनवाई नहीं की जाती और वे परेशान होते हैं। शहर की प्रमुख बंगला बगीचा - समस्या से घिरे लोगों को और भी उलझा दिया गया है। इसलिए इस बार निष्क्रीय जनप्रतिनिधि को नहीं चुने बल्कि आप ऐसे जनसेवक को चुने जो साथ आपको समस्याओं से मुक्ति दिलाकर विधानसभा क्षेत्र का बहुमुखी विकास कर सके। कांग्रेस उम्मीदवार उमराव सिंह गुर्जर ने ग्राम भर भड़िया, भोलियावास,बरुखेड़ा, इंदिरा नगर क्षेत्र के जन संपर्क के दौरान व्यक्त किए। जन संपर्क के दौरान सरपंच मांगीलाल माली,ब्लॉक अध्यक्ष बलवंत पाटीदार,पार्षद भारत अहीर,पार्षद हरगोविंद दीवान,पार्षद सुमित्रा पोरवाल,मुकेश पोरवाल,रमेश राजोरा, क्रपाल सिंह मंडलोई,चेनराम पाटीदार,बालाराम पाटीदार,कमलेश माली,रामूराम पटेल,रामचंद्र धाकड़,दिनेश नागदा, ओम धाकड़,अंकित अहीर,कैलाश अहीर,कमलेश गर्ग,मदनलाल धनगर, शिवनारायण पाटीदार,श्याम पाटीदार, शंभुलाल पाटीदार,मनीष चांदना,राकेश सोनकर आदि कार्यकर्ता साथ थे। कांग्रेस प्रत्याशी गुर्जर ने उप नगर बगाना,में दो जगह कार्यालय का शुभारंभ किया, फलो से तोला । श्री गुर्जर के साथ बघाना में पूर्व विधायक डॉक्टर संपत स्वरूप जाजू, जिला पंचायत सदस्य तरुण बाहेती,ब्रजेश सक्सेना और बाबू सलीम आदि ने भी घर घर जाकर जन संपर्क किया।