सिंगौली।कांग्रेस प्रत्याशी समदंर पटेल के जनसम्पर्क के दौरान बानदा गांव में पेयजल टंकी के निर्माण की गुणवत्ता की पोल खुलकर सामने आ गई। यहां करीब ५-६ साल पहले पेयजल टंकी का निर्माण कराया गया था। स्वागत सत्कार के बीच गांव के लोगों ने बताया कि टंकी निर्माण पर करीब ११ लाख रुपए खर्च किए गए लेकिन अब तक ११ बूंदे तक नहीं मिल पाई। पटेल ने पार्टी की ११ प्राथमिकताओं से अवगत कराते हुए जनता का आशीर्वाद मिलने पर मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया। अपने जनसम्पर्क के क्रम में पटेल आज तीसरे दिन भी सिंगौली क्षेत्र में रहे। दो दर्जन गांवों में पहुंचकर पार्टी के ११ वचन पत्र से अवगत कराकर जनसमर्थन जुटाया। सुबह पाण्डेकुड़ी से जनसम्पर्क की शुरूआत की गई। जैसे जैसे लोगों को पता चला, जनसम्पर्क में शरीक होते गए। डूंगरिया में ग्रामीणों द्वारा खूब आदर भाव हुआ। डाबड़ा कला में घर घर पहुंचकर कांग्रेस प्रत्याशी ने आशीर्वाद मांगा और सभा को सम्बोधित किया। ग्रामीणों ने क्षेत्र की समस्याएं रखते हुए हालात बताए। पटेल ने मौका मिलने पर प्राथमिकता के आधार पर समस्याओं का समाधान करने का भरोसा दिलाया। कांग्रेस जिंदाबाद के नारों के साथ काफिला कुलमिया, उबापान, नेराल होता हुआ अथवा खुर्द और अथवा बुजुर्ग पहुंचा,  जहां स्वागत सत्कार के बीच पार्टी के पक्ष में मतदान करने का आग्रह किया गया। खेड़ाभनगोता, उम्मेदपुरा के साथ  पटेल का जेतलिया में भी फूल मालाएं पहनाकर समर्थन का भरोसा दिलाया। इस दौरान ग्रामीणों ने बताया कि लम्बे समय से बदमाश सक्रिय है और दिनदहाड़े चोरी की वारदातों से गांव के लोग दहशत में जीने को मजबूर है। बाणदा में आदिवासी समाज ने पुष्पवर्षा कर उन्हेें आशीर्वाद दिया। पेयजल समस्या से अवगत कराते हुए बताया कि ५-६ साल पहले करीब ११ लाख रुपए की लागत से टंकी बनाई गई थी लेकिन उससे पानी की ११ बूंदे तक नहीं टपकी।  डाबी, उमर नाई, हाथीपुरा में भी सड़कों की दुर्दशा से अवगत कराते हुए विधायक की अनदेखी के प्रति रोष जताया गया। उमर पुरानी, राणाखेड़ी, मुवादा और भगवानपुरा में कांग्रेस उम्मीदवार पर लोगों ने स्वागत सत्कार के रूप में अपना आशीर्वाद उड़ेला। भगवानपुरा, बोरदिया, मानपुरा और मानपुरा में ग्रामीणों द्वारा फूल बरसा कर साथ होने का आश्वासन दिया। पटेल शाम को जगपुर, बरखेड़ा गुर्जर होते हुए कांकरिया तलाई पहुंचे। इन गांवों में भी गुर्जर समाज के साथ हर वर्ग ने क्षेत्र के विकास के प्रति विधायक सखलेचा की अनदेखी के प्रति रोष जताते हुए उन्हें हर संभव सहयोग देने का विश्वास दिलाया।