मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कांग्रेस पर कसा तंज कसा, झांतला में बोले- जय वीरू की जोड़ी लूट कर बर्बाद कर देगी
01 Nov 2023
Local News
नीमच। जावद विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले झांतला में मंगलवार को प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान पहुंचे। जहां उन्होंने भाजपा प्रत्याशी ओमप्रकाश सकलेचा के समर्थन में एक सभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रणदीप सुरजेवाला के उसे बयान को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ और दिग्विजय सिंह पर तंज कसा जिसमें सुरजेवाला ने कमलनाथ और दिग्विजय सिंह की जोड़ी को जय वीरू की जोड़ी बताया था। शिवराज ने कहा कि शोले फिल्म में जय और वीरू की जोड़ी लुटेरों की जोड़ी थी। आए दिन जेल में आया जाया करती थी। ऐसे में कमलनाथ को कमलनाथ और दिग्विजय सिंह को दिग्विजय सिंह रहने दीजिए। जय वीरू की जोड़ी लूट कर बर्बाद कर देगी। शिवराज ने दिग्विजय सिंह और कमलनाथ के बीच भी सब कुछ ठीक नहीं होने की बात कही और कहा कि दोनों के बीच खटपट चल रही हैं। सभा में शिवराज ने प्रदेश सरकार और मोदी सरकार की उपलब्धियां गिनवाई। इससे पहले शिवराज सिंह चौहान करीब ढाई घंटे देरी से झांतला पहुंचे। भाजपा कार्यकर्ताओं और नेताओं ने उनका अभिवादन किया। शिवराज ने सभा में सिंगोली क्षेत्र के भाजपा कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों को संबोधित किया। गौरतलब है कि भाजपा ने ओमप्रकाश सकलेचा को उम्मीदवार बनाया है। सकलेचा अब तक 4 चुनाव जीत चुके हैं और 5वीं बार भी पार्टी ने उन पर भरोसा जताया है। वहीं सभा मे क्षेत्रीय सांसद सुधीर गुप्ता, भाजपा प्रत्याशी ओमप्रकाश सकलेचा, भाजपा जिला अध्यक्ष पवन पाटीदार मंचासीन रहे ।