नीमच। सोमवार को विधानसभा चुनाव के नामांकन दाखिल करने की अंतिम दिन मनासा विधानसभा,जावद विधानसभा क्षेत्र से भाजपा के नेताओं ने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। वहीं मनासा से भाजपा के अधिकृत प्रत्याशी अनिरुद्ध माधव ने भी एक जुलूस के रूप में नीमच कलेक्ट्रेट कार्यालय स्थित रिटर्निंग ऑफिसर के समक्ष प्रस्तुत होकर अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। इसके पहले सुबह 9 बजे अनिरुद्ध मारू भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ रामपुरा से नीमच नामांकन पत्र दाखिल करने के लिए रवाना हुए। इस दौरान मनासा विधानसभा क्षेत्र में अलग-अलग स्थान पर भाजपा कार्यकर्ताओं और पदाधिकारी के साथ-साथ आम लोगों ने भी उनका स्वागत किया। तो वही जावद विधान सभा भाजपा प्रत्याशी ओम प्रकाश सखलेचा ने रतनगढ़ से वाहन रेली के साथ सैकड़ों कार्यकर्ता के साथ नीमच पंहुचे। आज 30 अक्टूबर 2023 सोमवार को जिला निर्वाचन अधिकारी नीमच के समक्ष अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। सुबह रतनगढ़ से प्रात: 9 बजे एक विशाल नामांकन रैली प्रारम्भ होकर जो कि जावद दोपहर 12 बजे बाद नीमच पहुंची जहां हजारो की संख्या में भाजपा कार्यकर्तागण,पदाधिकारी अपने अपने वाहन से वाहन रैली के रुप मे नीमच कलेक्टरेट पहुंचे जहां भाजपा प्रत्याशी ओमप्रकाश सखलेचा ने अपना नामांकन दाखिल किया। नामाकंन दाखिल करने के बाद ओमप्रकाश सखलेखा ने कहा कि प्रजातंत्र मे पांच वर्ष मे एक बार चुनाव होता है ये चुनाव जन आर्शिवाद का चुनाव ये चुनाव विकास का है यहां न तो बाहुबल और अचल का जरुरत ये सिर्फ प्रेम और सौहार्द का चुनाव है और इसके लिए हम तैयार है । सखलेचा ने कहा कि विकास के मुददे पर हम चुनाव लड़ रहे है जावद के विकास के लिये हम हमेशा तत्पर हैं।