जावद विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी ओम प्रकाश सखलेचा ने वाहन रेली लाव लश्कर के साथ सखलेचा ने दाखिल किया अपना नामांकन,
30 Oct 2023
Local News
नीमच। जावद विधानसभा क्षेत्र के लिए भारतीय जनता पार्टी द्वारा घोषित प्रत्याशी ओमप्रकाश सखलेचा ने आज 30 अक्टूबर 2023 सोमवार को जिला निर्वाचन अधिकारी नीमच के समक्ष अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। आज सुबह रतनगढ़ से प्रात: 9 बजे एक विशाल नामांकन रैली प्रारम्भ होकर जो कि जावद दोपहर 12 बजे बाद नीमच पहुंची जहां हजारो की संख्या में भाजपा कार्यकर्तागण,पदाधिकारी अपने अपने वाहन से वाहन रैली के रुप मे नीमच कलेक्टरेट पहुंचे जहां भाजपा प्रत्याशी ओमप्रकाश सखलेचा ने अपना नामांकन दाखिल किया। नामाकंन दाखिल करने के बाद ओमप्रकाश सखलेखा ने कहा कि प्रजातंत्र मे पांच वर्ष मे एक बार चुनाव होता है ये चुनाव जन आर्शिवाद का चुनाव ये चुनाव विकास का है यहां न तो बाहुबल और अचल का जरुरत ये सिर्फ प्रेम और सौहार्द का चुनाव है और इसके लिए हम तैयार है । सखलेचा ने कहा कि विकास के मुददे पर हम चुनाव लड़ रहे है जावद के विकास के लिये हम हमेशा तत्पर हैं।