धानुका बायोटेक की मिलिंग साइट पर काम करते समय हुआ हादसा
26 Oct 2023
Local News
नीमच। गुरुवार दोपहर झंझारवाड़ा रोड स्थित धानुका बायोटेक प्रा. लि. फैक्ट्री में हादसा हो गया। यहां काम कर रहे तीन मजदूर बुरी तरह झुलस गए। बताया जा रहा है कि मजदूर फैक्ट्री की मिलिंग साइट पर काम कर रहे थे। मजदूर मुकेश मालवीय निवासी पिपलिया मंडी, बंसीलाल निवासी अरनिया चन्द्रावत, सरफराज खां निवासी सरवानिया महाराज आग में झुलस गए। तीनों को कनावटी स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। उनका इलाज जारी है। वहीं हादसे के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंची। जांच शुरू कर दी है।