ओमप्रकाश सकलेचा ने जमा किया अपना नामांकन:सादगी के साथ संयुक्त तहसील कार्यालय पहुंचे, परिजन रहे मौजूद
25 Oct 2023
Local News
नीमच। बुधवार को नीमच जिले की जावद विधानसभा क्रमांक 230 से भाजपा के उम्मीदवार कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश सकलेचा ने संयुक्त तहसील कार्यालय पर सादगी से अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। सकलेचा ने शुभ मुहूर्त में यह नामांकन पत्र दाखिल किया। इस दौरान उनके पत्नी और परिजन भी उपस्थित रहे। जावद नगर परिषद के पूर्व अध्यक्ष श्याम काबरा ने बताया कि आगामी 30 अक्टूबर को सकलेचा एक भव्य रैली निकाल कर अपने समर्थकों के साथ एक और नामांकन पत्र दाखिल करेंगे। नामांकन पत्र दाखिल करने के अवसर पर सकलेचा के साथ भाजपा नेता निलेश पाटीदार,सचिन गोखरू भी मौजूद रहे। गौरतलब है कि ओम प्रकाश सकलेचा जावद विधानसभा क्षेत्र से पिछली चार बार से लगातार विधायक चुने जा चुके हैं। भारतीय जनता पार्टी ने उन्हें पांचवीं बार फिर उम्मीदवार के रूप में मैदान चुनावी मैदान में उतारा है।