पं.दीनदयाल मण्डल चुनाव कार्यालय शुभारंभ एवं जनसंपर्क आज
24 Oct 2023
Local News
नीमच । / भारतीय जनता पार्टी के नीमच प्रत्याशी दिलीप सिंह परिहार के पंडित दीनदयाल मंडल का चुनाव संचालक कार्यालय का शुभारंभ 25 अक्टूबर 2023 बुधवार को शाम 4:00 बजे से जिला सहकारी बैंक के सामने नया बाजार गणेश मंदिर के पास मुख्यबजार नीमच सिटी पर होगा । जिसके बाद भाजपा प्रत्यासी श्री परिहार नीमच सिटी में भव्य जनसंपर्क कर घर घर पहुँच आमजन मतदाताओं से आशीर्वाद प्राप्त करेंगे। जिस हेतु श्री परिहार एवं मण्डल अध्यक्ष योगेश जैन द्वारा समस्त भाजपा कार्यकर्ताओं आम जनों से इस जनसंपर्क एवं चुनाव कार्यालय शुभारंभ को भव्यता प्रदान करने हेतु अपील की है। इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष पवन पाटीदार , जिला पंचायत अध्यक्ष सज्जन सिंह चौहान, नगर पालिका अध्यक्ष स्वाति चोपड़ा, जिला चुनाव प्रभारी महेंद्र भटनागर, विधानसभा चुनाव प्रभारी राकेश भारद्वाज, पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष राकेश जैन, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य करण सिंह परमाल, हेमन्त हरित, अवंतिका जाट आदि उपस्थित रहेंगे।