मंदसौरी नेता के खिलाफ मनासा में उठने लगे विरोध के स्वर,नरेंद्र नाहटा भगाओ विधानसभा बचाओ के नारों से गूंज रहा समूचा क्षेत्र
17 Oct 2023
Local News
मनासा विधानसभा चुनाव की सरगमिया कांग्रेस के उम्मीदवार घोषित होने के बाद और भी तेज हो चली है, यहाँ कांग्रेस से अधिकृत प्रत्याशी नरेंद्र नाहटा की उम्मीदवारी के बाद से ही पार्टी कार्यकर्ताओं सहित क्षेत्र की जनता के बीच भी भारी आक्रोश देखने को मिल रहा है, बाहरी और अवसरवादी नेता होने का तमगा नरेंद्र नाहटा पर पहले से ही लगा हुआ है, ऐसे में एक बार फिर कांग्रेस ने नरेंद्र नाहटा के नाम पर मोहर लगाकर क्षेत्र में विरोधाभास पैदा कर दिया है, जिसका खासा असर क्षेत्र में देखने को मिल रहा है, जनता खुले तौर पर पार्टी को निर्णय इसका खामियाजा भुगतने की बात कर रही है, इसी कड़ी में आज कांग्रेस के स्थानीय नेता मंगेश संघई के नेतृत्व में विजय मंगलम रिसोर्ट पर कांगेस कार्यकर्ता इकट्ठा हुए, जहाँ आयोजित बैठक में बाहरी व्यक्ति का मुद्दा एक स्वर में उठा...और स्थानीय व्यक्ति को टिकिट देने की मांग जोर शोर से उठी इस दौरान कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस प्रत्याशी नरेन्द्र नाहटा का पुतला भी फूंक डाला और नाहटा के खिलाफ जमकर नारेबाजी की....!