एमपी में बीजेपी की 51 नामों की लिस्ट जारी हुई .जावद से ओम प्रकाश सखलेचा,तो वही मल्हारगढ़ से जगदीश देवड़ा,मंदसौर से यशपाल सिंह सिसौदिया,सुवासरा से हरदीप डंग को भाजपा पार्टी ने बनाया अपना प्रत्याशी
09 Oct 2023
Local News
नीमच। मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर BJP ने केंडिडेट्स की चौथी लिस्ट जारी की है। इसमें 51 उम्मीदवारों के नाम हैं। खास बात ये है कि इस लिस्ट में वर्तमान विधायक मंत्री को दोबारा रिपीट किया गया हैं। जावद विधानसभा सीट से ओम प्रकाश सखलेचा को पांचवी बार भाजपा पार्टी ने प्रत्याशी बनाया हैं। तो वही मल्हारगढ़ से जगदीश देवड़ा और मंदसौर से यशपाल सिंह सिसौदिया सुवासरा सीट से हरदीप सिंह डंग को प्रत्याशी बनाया हैं। तो वही रतलाम से चेतन कश्यप को चुनावी मैदान में उतारा हैं। शेष सीटें नीमच, मनासा,गरोठ,जावरा सीट पर भाजपा पार्टी जल्द ही अपने प्रत्याशी घोषित कर सकती हैं। चुनावी तारीख का ऐलान होने के बाद दोनों ही दल जल्द ही अपने अपने प्रत्याशियों को चुनावी मैदान में उतारेगी। भाजपा ने 9 अक्टूबर को जारी लिस्ट में 51 नामों का ऐलान किया था,