नीमच। जीरन तहसील के अंतर्गत आने वाला गांव राम नगर के पास तीखी रुंडी की घटना है।  बुधवार देर रात को कार सवार ने चार लोगों को कुचल दिया। पिता और बेटी की मौत हो गई, अन्य दो गंभीर घायल हैं। कार चालक मौके से भाग निकला। मृतकों के परिजन ने गांव के सरपंच पर गाड़ी चढ़ाने के आरोप लगाए हैं। जीरन थाना पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। घटना बुधवार देर रात रामनगर हादसे में पट्टू बाई (40) की मौके पर मौत हो गई, जबकि उसके पिता रोडू नाथ (60) ने अस्पताल ले जाते समय दम तोड़ दिया। रोडू नाथ की पत्नी पवन बाई (53) और करणनाथ (24) गंभीर रूप से घायल हैं। रात में घायलों के परिजन और ग्रामीण बड़ी संख्या में जिला अस्पताल पहुंच गए। हालत बिगड़ने पर करणनाथ को राजस्थान के उदयपुर रेफर किया गया। नीमच एसपी अमित तोलानी जिला अस्पताल पहुंचे और परिजन से चर्चा की। परिजन का आरोप है कि गांव के सरपंच सुखलाल नाथ ने इस वारदात को अंजाम दिया है। उसने अपनी गाड़ी से पहले टक्कर मारी, फिर चारों लोगों को कुचल दिया।

घटना के दूसरे दिन पीड़ित के परिजनों एवम ग्रामीण जनों ने तीखी रुंडी में हुई घटना मौत के मामले में आज पट्टू बाई ओर रोडू नाथ के शव को नीमच केंट थाने के बाहर सड़क पर रखकर परिजन चक्का जाम कर करने पर बैठ गए। परिजनों का कहना हैं की हत्या के आरोपियों के खिलाफ पुलिस सख्त से सख्त कार्यवाही की जाए  । पीड़ीत परिजनों  कहना है कि अभी तक जरूरी सक्रियता पुलिस द्वारा नहीं दिखाई गई है। परिजन मांग कर रहे हैं कि आरोपियों को तुरंत गिरफ्तार कर कठोर कानूनी कार्रवाई की जाए। आरोपियों के घरों को बुलडोजर चला कर नेस्तनाबूद किया जाए। केंट थाने के बाहर लाशों को भरी धूप में रखकर बड़ी संख्या में गांववासी और परिजन प्रदर्शन कर रहे हैं। एसडीम ममता खेडे भी यहां पहुंच गई है।पुलिस बल भी बड़ी संख्या में मौजूद है। ।अब परिजन मृतकों के शव को लेकर पोस्टमार्टम के बाद जिला चिकित्सालय के तिराहे पर मुख्य मार्ग पर धरने पर बैठ गए हैं।