नीमच। मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार आज 2 अक्टूबर को महात्मा गांधी जी एवं लालबहादुर शास्त्री जी की जयंती नगर परिषद नयागांव में जिला कांग्रेस कमेटी, ब्लाक कांग्रेस कमेटी व जिला कांग्रेस कमेटी अल्पसंख्यक विभाग तथा नयागांव नगर कांग्रेस अल्पसंख्यक द्वारा एक विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया जिसमें अल्पसंख्यक विभाग नयागांव के नवनियुक्त पदाधिकारियों को माला पहना कर स्वागत किया गया कार्यक्रम में मुख्य रूप से जिला कांग्रेस अध्यक्ष अनिल चौरसिया जी ब्लाक कांग्रेस कमेटी जावद अध्यक्ष ओम जी राव साहब जिला कांग्रेस कमेटी अल्पसंख्यक विभाग के जिला अध्यक्ष हिदायत उल्लाह जी व जिले के पदाधिकारी तथा नयागांव नगर कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के सभी पदाधिकारि उपस्थित थे चौरसिया जी ओम जी हिदायत उल्लाह आदि ने अपने उद्बोधन दिये सभी ने एक ही बात पर फोकस किया कि इसबार चुनाव में अपना उम्मीदवार सिर्फ़ हाथ का पंजा रहेगा कोई व्यक्ति नहीं /इससे पहले सभी अतिथियों ने महात्मा गांधी जी एवं लालबहादुर शास्त्री जी को माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किए अन्त में नगर कांग्रेस कमेटी नयागांव अल्पसंख्यक विभाग के अध्यक्ष अय्युबखान ने सभी आभार व्यक्त किया