मुर्गियों के चारे के बीच ट्रक में 15 किलो डोडाचुरा सहित आरोपी गिरफ्तार पढें ये खबर
22 Sep 2023
Local News
नीमच। एसपी अमित तोलानी के मार्गदर्शन में जिले में चलाये जा रहे अवैध मादक पदार्थ धरपकड़ अभियान के तहत जीरन थाना प्रभारी गिरीश जैजूरकर के नेतृत्व में हरकिया खाल चौकी प्रभारी फतेहसिंह आँजना टीम नें नेशनल हाइवे पर नाकाबन्दी कर ट्रक नंबर पी बी 13पी एन 8004को रोका जिसकी तलाशी लेने पर कपड़े के बैग में भरा 15 किलो पिसा हुआ डोडाचुरा बरामद कर मौके से पकड़ाए आरोपी सुखवेन्द्र सिंह पिता हरबंच सिंह जाति जाट उम्र 35 साल निवासी धुलमाकला थाना संधावर जिला मरईकोटडा पंजाब, जसवेंन्द्रसिंह पिता अवतारसिंह जाति रमदास सिख उम्र 24 साल निवासी गाव चनेर, थाना संदावडी जिला मरई कोटडा पंजाब, बलजीत सिह पिता बलबीर सिंह उम्र 35 साल जाति -जाट निवासी थाना संदावडी जिला मरई कोटडा पंजाब - गाव चनेर के खिलाफ धारा 8/15 एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्यवाही कर मामला जाँच में लिया। आगे की जांच जारी है।