नीमच। मनासा - कंजार्डा रोड पर सोमवार रात को रावतपुरा के समीप जंगल क्षेत्र में सड़क किनारे घायल पड़े एक युवक को एम्बुलेंस की मदद से मनासा शासकीय अस्पताल लाया गया। राहगीरों ने बताया कि सड़क किनारे उन्हें एक घायल युवक दिखाई दिया,पास ही बाइक भी पड़ी थी। जिसकी सूचना उन्हाेंने 108 एम्बुलेंस को दी। मौके पर पहुंची 108 एम्बुलेंस की मदद से घायल युवक को उपचार के लिए मनासा शासकीय अस्पताल लाया गया। जहां पर डॉक्टरों ने उसका प्राथमिक उपचार किया। घायल युवक की पहचान नेनाराम पिता अमर सिंह बंजारा (27) निवासी ग्राम उमरपूरा के रूप में की गई। घायल युवक को सिर में गंभीर चोट आई है। युवक की गंभीर हालत को देखते हुए उसे जिला अस्पताल नीमच रेफर किया गया है। जहा युवक का उपचार जारी हैं