पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ का समंदर पटेल मित्र मंडल ने किया स्वागत,
01 Sep 2023
Local News
नीमच। पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ आज नीमच पहुंचे। जहाँ समंदर पटेल मित्रमंडल व उनके समर्थकों ने काफी उत्साह दिखाया हैं। श्री पटेल द्वारा प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ का मंच पर भव्य स्वागत किया गया। हजारों फूलों से सजी माला पहनाकर समंदर पटेल ने नीमच के दशहरा मैदान कमलनाथ का स्वागत किया है। पूर्व मुख्यमंत्री ने विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए इशारे में कहा कि जावद विधानसभा में कांग्रेस का विधायक बनेगा। वही आम जन सभा मे श्री पटेल के समर्थकों की कतार सी लग गई। और समंदर का शक्तिप्रदर्शन दिखा। इस दौरान मंच से कमलनाथ ने भाजपा सरकार पर जमकर प्रहार किया। पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने मध्य प्रदेश में जब तक भाजपा सरकार रहेगी तब तक भ्रष्टाचार प्रदेश बना रहेगा।