दामोदरपुरा से निकली कांवड़ यात्रा, कावड़ यात्रा में उमड़ा शिवभक्तों की भीड़
20 Aug 2023
Local News
खोर। रविवार को चार भुजा मंदिर दामोदरपुरा से कावड़ यात्रा निकाली गई जो भूतेश्वर महादेव मंदिर गोरजामाता चौराहा खोर तक निकाली गई । जिसमें बड़ी संख्यां में श्रदालु शामिल हुए । इस यात्रा में कावडिए एक कावड़ में जल लेकर चल रहे थे। आस्था और श्रदा का के केन्द्र बनती जा रही थी। बारिश नही होने के कारण लोग तरह तरह के जतन कर रहे हैं। कोई अभिषेक कर रहे हैं। तो कई जगह उजयनी मना रहे हैं,कोई कावड़ यात्रा निकाल रहा हैं। कावड़ यात्रा में डीजे की धुन पर भक्त नाचते गाते हुए भक्ति में लीन थे। माहोल पूरा भक्ति मय हो गया । इस दौरान जय महाकाल,जय भोला,,जय श्री राम नारें गूंज रहे थे। खोर चौराहे पर महाकाल बीज भंडार जनपद सदस्य मित्र मंडल द स्वागत कर फल वितरण किए गए। इस अवसर पर मनोज तिवारी,रोहित सिंह ,जमक लाल,किशोर,मान सिंह, सोहन,,मुकेश,जीवन,राहुल, केसर मल, रामलाल, पप्पू धाकड़,केसरमल धर्मेंद्र सालवी बनवारी सालवी कमलेश ताराचंद संजय शालिग्राम कमलेश शोभाराम भेरुलाल बंटी दशरथ बंटी श्यामलाल ढोल वाला नाथूलाल ,प्रकाश मेघवाल सहित बडी संख्या में भक्त जन उपस्थिति रहे ।