कैबिनेट मंत्री श्री ओमप्रकाश सकलेचा के नेतृत्व में क्षेत्र में सुख शांति एवं अच्छी बरसात के लिए,तिलस्वा महादेव से पवित्र जल लेकर वाहन रैली के साथ सुखानंद धाम भोलेनाथ का जलाभिषेक करेंगे
09 Aug 2023
Local News
डीकेन ""मध्य प्रदेश शासन के कैबिनेट मंत्री श्री ओमप्रकाश सकलेचा देश प्रदेश एवं क्षेत्र में सुख शांति एवं खुशहाली और अच्छी बार बरसात के लिए दिनांक 10 अगस्त गुरुवार को प्रसिद्ध तीर्थ स्थल तिलस्वा महादेव से प्रातः काल भोलेनाथ का जलाभिषेक करेंगे उपरोक्त जानकारी देते हुए भाजपा मंडल अध्यक्ष जसवंत बंजारा एवं नगर परिषद डीकेन अध्यक्ष श्री श्रवण पाटीदार ने बताया है कि कैबिनेट मंत्री श्री ओमप्रकाश सकलेचा 10 अगस्त गुरुवार को सुबह तिलस्वां महादेव पहुंचकर यहां भोलेनाथ का जलाभिषेक करेंगे उसके पश्चात यहां से विश्व प्रसिद्ध कुंड से जल लेकर वाहन रैली बाइक के साथ तिलस्वा महादेव से निकलकर अपने विधानसभा क्षेत्र के अनेक नगर एवं गांव में होते हुए सुखानंद धाम पहुंचेंगे जहां पर तिलस्वां महादेव से लाए गए पवित्र जल के द्वारा सुखानंद धाम में विराजित भोलेनाथ का जलाभिषेक करेंगे और देश प्रदेश एवं क्षेत्र में सुख शांति एवं खुशहाली की अच्छी बरसात की कामना करेंगे कैबिनेट मंत्री श्री ओमप्रकाश सकलेचा के नेतृत्व में निकलने वाली जलाभिषेक वाहन रैली में भाजपा के अनेक पदाधिकारी गण वरिष्ठ कार्यकर्ताओं के साथ रहेंगे जलाभिषेक वाहन रैली का जगह-जगह भव्य स्वागत अभिनंदन किया जाएगा