नीमच ।  कलेक्टर दिनेश जैन ने बुधवार को नयागांव में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण कर स्वास्थ्य सेवाओं को जन-जन तक पहुंचाने के निर्देश दिए। गर्भवती माताओं और बच्चों के टीकाकरण के लक्ष्य को शत प्रतिशत प्राप्त करने के लिए निर्देशित किया गया। उपलब्ध स्वास्थ्य सुविधाओं के बारे में जानकारी ली उन्होंने स्वास्थ्य केंद्र में प्रतिदिन उपचार के लिए आने वाले मरीजों की सुविधा पदस्थ चिकित्सक एवं स्टाफ आदि के बारे में जानकारी ली । निरीक्षण के दौरान वहां उपस्थित आम नागरिकों से भी प्राप्त होने वाली स्वास्थ्य सुविधाओं की कलेक्टर ने जानकारी ली। स्वास्थ्य केंद्र के पास में बने बगीचे को देखा अच्छा लगने पर बंगीचे की तारीफ की। साथ ही स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण किया । निरीक्षण के दौरान अस्पताल में साफ-सफाई की व्यवस्था अच्छी लगी तो इसकी तारीफ की । और कुछ आवश्यक दिशा निर्देश दिए।  इस दौरान कलेक्टर दिनेश जैन,सीएमएचओ डॉ एसएस बघेल एवम ब्लाक मेडीकल ऑफीसर राजेश मीणा,डाक्टर बिंदु सोनी ने पारस ,डाक्टर वंदित जैन,नगर परिषद अध्यक्ष मुकेश जाट ने पीपल का पोधा रोपण किया। साथ ही पैड को बचाने का संकल्प लिया। इस दौरान अस्पताल का स्टॉफ मौजूद रहा।