नीमच। मंगलवार को मनासा तहसील के रहने वाले ओम प्रकाश पंजाबी अपनी बेटी के साथ नीमच कलेक्टर कार्यालय की जन सुनवाई में पंहुचे और अपनी आप बीती अधिकारियों को बताई  साथ ही एक शिकायती आवेदन दिया  गया। आवेदन में बताया कि उनके पड़ोसी द्वारा उनकी खेत की जमीन जो कि रामपुरिया में स्थित है। उस पर कब्जा किया जा रहा है। पीड़ित द्वारा आवेदन में बताया गया कि पड़ोसियों द्वारा उससे जबरन झगड़ा किया जाता है और धमकाया जाता है। वहीं उसके द्वारा जमीन के सीमांकन के लिए भी आवेदन किया गया था।मगर पटवारी और तहसीलदार ने इस मामले में अब तक कोई कार्यवाही नहीं की। शिकायतकर्ता की मांग है कि उक्त मामले में उचित कार्रवाई करते हुए उनकी भूमि का सीमांकन किया जाए।वही मामले पर कलेक्टर ने उचित कार्रवाई का भरोसा दिया है। वहीं मामले पर आवेदक की बेटी फुलवंती पंजाबी ने बताया कि वह दो बहने हैं। इसके अलावा उनका कोई भाई नहीं है। पिताजी को गुमराह कर जमीन हथियाने का प्रयास किया था। सीमांकन के लिए आवेदन दिया है, मगर कोई सुनवाई नहीं हो रही है। पटवारी और तहसीलदार मामले में लापरवाही बरत रहे है और सही कार्रवाई नहीं कर रहे हैं। 29 आरी जगह का सीमांकन कर उसका कब्जा दिया जाए।